सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है गोरखपुर-न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर चरगावां में नये कमेटी का गठन किया गया जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान संरक्षक और रविन्द्र नाथ पांडेय अध्यक्ष चुने गए। न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर,चरगावां में कालोनी वासियों द्वारा बैठक की गई जिसमें नये कमेटी के गठन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में वार्ड संख्या छ: के पार्षद संतराज शर्मा और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान के उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक के रूप में सुनील पासवान के सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंत्री राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव व मनोज पासवान, व्यवस्था प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, प्रचार प्रभारी राजकुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजकरण गौंड, डॉ फैजल,आशिष शाही, मुक्तिनाथ चौधरी, ओमप्रकाश कन्नौजिया, नन्दलाल यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हरमीत सिंह, रामसकल यादव, विनय श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। चुनाव के पश्चात संतराज शर्मा को कालोनी की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें सड़क और नाली के निर्माण के लिए कहा गया जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका निस्तारण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहां कि मैं आनंद विहार कालोनी के लिए सदैव संरक्षक की तरह सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। किसी को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो वह हमें अवश्य बताएं। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यू आनंद विहार कालोनी के सभी मुहल्ले वासी उपस्थित रहे।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

चरगांवा वार्ड नगर निगम कालोनी के संरक्षक बने सुनील पासवान

गोरखपुर-न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर चरगावां में नये कमेटी का गठन किया गया जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान संरक्षक और रविन्द्र नाथ पांडेय अध्यक्ष चुने गए।
न्यू आनंद विहार कालोनी करीमनगर,चरगावां में कालोनी वासियों द्वारा बैठक की गई जिसमें नये कमेटी के गठन के लिए विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा में वार्ड संख्या छ: के पार्षद संतराज शर्मा और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान के उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन किया गया। संरक्षक के रूप में सुनील पासवान के सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष रविन्द्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मंत्री राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव व मनोज पासवान, व्यवस्था प्रभारी नीरज श्रीवास्तव, प्रचार प्रभारी राजकुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजकरण गौंड, डॉ फैजल,आशिष शाही, मुक्तिनाथ चौधरी, ओमप्रकाश कन्नौजिया, नन्दलाल यादव, हेमंत श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, हरमीत सिंह, रामसकल यादव, विनय श्रीवास्तव का चुनाव किया गया। चुनाव के पश्चात संतराज शर्मा को कालोनी की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमें सड़क और नाली के निर्माण के लिए कहा गया जिसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका निस्तारण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर सुनील पासवान ने कहां कि मैं आनंद विहार कालोनी के लिए सदैव संरक्षक की तरह सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। किसी को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी होती है तो वह हमें अवश्य बताएं। अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यू आनंद विहार कालोनी के सभी मुहल्ले वासी उपस्थित रहे।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!