सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
 
संतकबीरनगर- पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता मिशन की सफल बनाने में जुटे भाजपाइयों ने आज भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुआई में झाड़ू लेकर शहर के बरदहिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास एकत्रित होकर मन्दिर के आसपास साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर के चारों तरफ सफाई कार्यक्रम चलाकर जनता को भी अपने आस पास और घर में स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने आस पास भी स्वच्छता बनाये रखनी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधान सेवक मोदी जी स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देते हैं और वह स्वयं भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करते हैं और अपने संगठन के कार्यर्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं क्योंकि आज के महामारी भरे परिदृश्य में स्वच्छता बहुत आवश्यक हो गयी है। अगर हमें स्वस्थ रहना है तो स्वच्छ भी रहना होगा। क्योंकि अगर हमारे घरों में और आस पास स्वच्छता रहेगी तो बीमारी होने का खतरा भी कम होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर के आसपास सफाई कर समाज को ये संदेश देने का काम किया है कि स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सतवेंद्र पाल 'जज्जी' ,जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति,कन्हैया वर्मा ,श्याम विहारी ,मुरली जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

“वैभव” के साथ हाथों में झाड़ू लेकर निकले भाजपाई, चला स्वच्छता अभियान

 
संतकबीरनगर– पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छता मिशन की सफल बनाने में जुटे भाजपाइयों ने आज भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुआई में झाड़ू लेकर शहर के बरदहिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास एकत्रित होकर मन्दिर के आसपास साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर के चारों तरफ सफाई कार्यक्रम चलाकर जनता को भी अपने आस पास और घर में स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि जिस प्रकार से हम अपने घर की सफाई का ध्यान रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने आस पास भी स्वच्छता बनाये रखनी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधान सेवक मोदी जी स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देते हैं और वह स्वयं भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करते हैं और अपने संगठन के कार्यर्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं क्योंकि आज के महामारी भरे परिदृश्य में स्वच्छता बहुत आवश्यक हो गयी है। अगर हमें स्वस्थ रहना है तो स्वच्छ भी रहना होगा। क्योंकि अगर हमारे घरों में और आस पास स्वच्छता रहेगी तो बीमारी होने का खतरा भी कम होगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा मंदिर के आसपास सफाई कर समाज को ये संदेश देने का काम किया है कि स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष सतवेंद्र पाल ‘जज्जी’ ,जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति,कन्हैया वर्मा ,श्याम विहारी ,मुरली जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!