सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे का जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां के प्रमुख प्रतिनिधि व युवा सपा नेता मुमताज अहमद ने समर्थकों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि विधायक जय चौबे को अपना राजनैतिक गुरु मानने वाले प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज आज विधायक जय चौबे को सपा में जॉइनिंग की बधाई और शुभकामनाएं देने तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने अपने समर्थकों के साथ खलीलाबाद विधायक आवास पहुंचे थे जहाँ उन्होंने विधायक जय चौबे को फूल मालाओं से लाद स्वागत किया और सपा जॉइनिंग करने पर बधाई दी।आपको बता दें कि प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद भी सपाई हैं जिन्होंने विधायक जय चौबे के सपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जन जन में लोकप्रिय विधायक जी का सपा में आना 2022 में सरकार बनने के संकेत समान है क्योंकि आज हर वर्ग भाजपा से नाराज़ चल रहा है। विधायक जय चौबे को लोकप्रिय नेता करार देते हुए मुमताज अहमद ने कहा कि विधायक जी ने अबतक के अपने कार्यकाल में क्षेत्र का हर सम्भव विकास कराया।विधायक जी भाजपा से होते हुए भी कभी धर्म मज़हब की राजनीति नही की,सभी के दिलों में उनके प्रति इज्जत है क्योंकि उन्होंने कभी भी नफरत की राजनीति को बढ़ावा नही दिया, उन्होंने अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके तप्पा उजियार के विकास के लिए बहुत कुछ किया।आज जितना भी विकास के कार्य एक विधायक से जनता को उम्मीद रहती हैं उन्होंने कराया। सभी के दुःख में वो बढ़चढ़ कर मदद किये, अनगिनत ऐसे बीमार लोगो का इलाज करवाया। जनता भी विधायक जी के कार्यों से खुश है और एकबार पुनः उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहती है।प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा करते हुए जय चौबे का दुबारा विधायक बनाने की अपील जनता से की।

सपा में शामिल हुए विधायक “जय” का प्रमुख प्रतिनिधि ने किया स्वागत

 

संतकबीरनगर-हाल ही में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे का जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां के प्रमुख प्रतिनिधि व युवा सपा नेता मुमताज अहमद ने समर्थकों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि विधायक जय चौबे को अपना राजनैतिक गुरु मानने वाले प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज आज विधायक जय चौबे को सपा में जॉइनिंग की बधाई और शुभकामनाएं देने तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने अपने समर्थकों के साथ खलीलाबाद विधायक आवास पहुंचे थे जहाँ उन्होंने विधायक जय चौबे को फूल मालाओं से लाद स्वागत किया और सपा जॉइनिंग करने पर बधाई दी।आपको बता दें कि प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद भी सपाई हैं जिन्होंने विधायक जय चौबे के सपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जन जन में लोकप्रिय विधायक जी का सपा में आना 2022 में सरकार बनने के संकेत समान है क्योंकि आज हर वर्ग भाजपा से नाराज़ चल रहा है। विधायक जय चौबे को लोकप्रिय नेता करार देते हुए मुमताज अहमद ने कहा कि विधायक जी ने अबतक के अपने कार्यकाल में क्षेत्र का हर सम्भव विकास कराया।विधायक जी भाजपा से होते हुए भी कभी धर्म मज़हब की राजनीति नही की,सभी के दिलों में उनके प्रति इज्जत है क्योंकि उन्होंने कभी भी नफरत की राजनीति को बढ़ावा नही दिया, उन्होंने अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके तप्पा उजियार के विकास के लिए बहुत कुछ किया।आज जितना भी विकास के कार्य एक विधायक से जनता को उम्मीद रहती हैं उन्होंने कराया। सभी के दुःख में वो बढ़चढ़ कर मदद किये, अनगिनत ऐसे बीमार लोगो का इलाज करवाया। जनता भी विधायक जी के कार्यों से खुश है और एकबार पुनः उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहती है।प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने 2022 में सपा की सरकार बनने का दावा करते हुए जय चौबे का दुबारा विधायक बनाने की अपील जनता से की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!