सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है सिद्धार्थनगर के इटवा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर बसपा के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।सम्मेलन मे कई बसपा नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।सेक्टर प्रभारी ने इटवा विधानसभा से हरिशंकर सिंह, डुमरियागंज विधानसभा से अशोक तिवारी व शोहरतगढ़ विधानसभा से पंडित राधा रमण त्रिपाठी को प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया।सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा बहन मायावती के निर्देश पर आज उन्होंने इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी /प्रत्याशी की घोषणा की है वहीं उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा का जनता के बीच में जनाधार कम हो रहा है प्रदेश की जनता ने बहन मायावती के शासनकाल को देखा है इसलिए 2022 के चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।वही प्रत्याशी बनाए जाने पर हरि शंकर सिंह ने कहा कि तीन दशक तक वह भाजपा में रहे लेकिन उनका सिर्फ शोषण होता रहा बसपा में आते ही उनको जो सम्मान मिला है उतना किसी दल से नही मिला।

सिद्धार्थनगर-बसपा ने किया प्रत्याशियों की घोषणा,इटवा से हरिशंकर सिंह, डुमरियागंज से अशोक तिवारी तथा शोहरतगढ़ से पंडित राधारमण त्रिपाठी बने बसपा प्रत्याशी_रिपोर्ट-संदीप पांडेय

सिद्धार्थनगर के इटवा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया इस मौके पर बसपा के सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।सम्मेलन मे कई बसपा नेता व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।सेक्टर प्रभारी ने इटवा विधानसभा से हरिशंकर सिंह, डुमरियागंज विधानसभा से अशोक तिवारी व शोहरतगढ़ विधानसभा से पंडित राधा रमण त्रिपाठी को प्रभारी व प्रत्याशी घोषित किया।सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने कहा बहन मायावती के निर्देश पर आज उन्होंने इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी /प्रत्याशी की घोषणा की है वहीं उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा का जनता के बीच में जनाधार कम हो रहा है प्रदेश की जनता ने बहन मायावती के शासनकाल को देखा है इसलिए 2022 के चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।वही प्रत्याशी बनाए जाने पर हरि शंकर सिंह ने कहा कि तीन दशक तक वह भाजपा में रहे लेकिन उनका सिर्फ शोषण होता रहा बसपा में आते ही उनको जो सम्मान मिला है उतना किसी दल से नही मिला।

Leave a Reply

error: Content is protected !!