सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- जिले की सदर विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ दल के नेता अंकुर राज तिवारी ने आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से एक बार फिर से योगी सरकार बनाने की अपील की। क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने दिगतौली गांव पहुंचे जहां के शक्तिकेन्द्र अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता और प्रधान राजकिशोर गुप्ता से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। भ्रमण की कड़ी में भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी तामेश्वरनाथ मंडल के गिरधरपुर गांव पहुंचे जहां अक्षय लाल एवं क्षेत्र के विभिन्न लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी का काफिला देवरी गांव में पहुंचा जहां पर उन्होंने सभी लोगों का हाल जाना, इस दौरान रामवृक्ष अग्रहरि एवं मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शुक्ला उनके साथ रहे।इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भाजपा अपनी जनकल्याण कारी नीतियों के बल पर और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के तमाम आयाम तो स्थापित ही हुए साथ मे जनकल्याण कारी नीतियों का फायदा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों को मिला है जिससे जनता खुश है और इस बार प्रचण्ड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन जन तक पहुंचे “अंकुर”

संतकबीरनगर– जिले की सदर विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ दल के नेता अंकुर राज तिवारी ने आज क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से एक बार फिर से योगी सरकार बनाने की अपील की। क्षेत्र भ्रमण पर निकले भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने दिगतौली गांव पहुंचे जहां के शक्तिकेन्द्र अध्यक्ष मोतीलाल गुप्ता और प्रधान राजकिशोर गुप्ता से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। भ्रमण की कड़ी में भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी तामेश्वरनाथ मंडल के गिरधरपुर गांव पहुंचे जहां अक्षय लाल एवं क्षेत्र के विभिन्न लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी का काफिला देवरी गांव में पहुंचा जहां पर उन्होंने सभी लोगों का हाल जाना, इस दौरान रामवृक्ष अग्रहरि एवं मंडल अध्यक्ष विरेंद्र शुक्ला उनके साथ रहे।इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भाजपा अपनी जनकल्याण कारी नीतियों के बल पर और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के तमाम आयाम तो स्थापित ही हुए साथ मे जनकल्याण कारी नीतियों का फायदा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों को मिला है जिससे जनता खुश है और इस बार प्रचण्ड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!