सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
नगरपालिका कार्यालय में रही गणतंत्र दिवस की धूम, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने तिरंगे को दी सलामी.....
संतकबीरनगर जिले के नगरपालिका परिषद कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। तिरंगे  को सलामी देने के बाद चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने ईओ सहित सभी कर्मचारियों एवं विभिन्न वार्डो के सभासदों, क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान अपने अपने वार्डो के विकास के प्रति जुझारू सभासदों को सम्मानित करने के साथ उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले सफ़ाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने नगरवासियों सहित पूरे जिले के निवासियों और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाने के लिए सभी को सरकारी तंत्र का सहयोगी बनकर सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के रूप में 72 वर्ष पूर्ण कर चुका हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में भी हमारे देश ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। चेयरमैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ के साथ नगरपालिका में मना गणतंत्र दिवस

नगरपालिका कार्यालय में रही गणतंत्र दिवस की धूम, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने तिरंगे को दी सलामी…..

संतकबीरनगर जिले के नगरपालिका परिषद कार्यालय में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया। तिरंगे  को सलामी देने के बाद चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने ईओ सहित सभी कर्मचारियों एवं विभिन्न वार्डो के सभासदों, क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान अपने अपने वार्डो के विकास के प्रति जुझारू सभासदों को सम्मानित करने के साथ उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले सफ़ाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने नगरवासियों सहित पूरे जिले के निवासियों और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिवेश बनाने के लिए सभी को सरकारी तंत्र का सहयोगी बनकर सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद भारत के रूप में 72 वर्ष पूर्ण कर चुका हमारा देश पूरी दुनिया में आज एक परिपक्व राष्ट्र के रूप में भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने में भी हमारे देश ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। चेयरमैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!