सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है         "जय" को मिला टिकट तो समर्थकों ने जताई खुशी     आज करेंगे सपा प्रत्याशी के रूप में सदर विधायक अपना नामांकन देर रात जिले में पहुंचे सपा 313 विधानसभा प्रत्याशी एवं सदर विधायक "जय चौबे" का टेमा रहमत से लेकर भिटहां गांव तक जोरदार स्वागत। समर्थकों ने गगनभेदी नारों एवं फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।   समर्थकों का दावा,सदर विधायक के प्रत्याशी घोषित होने से जिले की तीनों सीटों पर दौड़ेगी साईकिल।   सपा शीर्ष नेताओं नेतृत्व ने जिले को दिया सबसे बेहतर नेतृत्व-अब्दुल हकीम सदर विधायक "जय" के नेतृत्व में पूरी जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा-अब्दुस्सलाम   संतकबीरनगर-जिले समेत पूर्वांचल की सबसे प्रतिष्ठित सीट बन गई 313 विधानसभा खलीलाबाद का शंसय अंततः समाप्त हो गया और यहां निवर्तमान विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पूर्व में इस सीट से समाजवादी पार्टी ने मेंहदावल से तीन बार विधायक रहे अब्दुल कलाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था और 10 तारीख को वह अपना नामांकन दाखिल भी करने वाले थे लेकिन अचानक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वह लखनऊ गये ।तब से यह कयास लगाया जाने लगा कि अब टिकट किसी अन्य को दिया जाएगा और वृहस्पतिवार की दोपहर तक सारे शंसय पर विराम लग गया और मौजूदा विधायक जय चौबे को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित ही तप्पा उजियार समेत पूरे विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गयी और समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। लखनऊ से देर सायं जिले में पहुंचे सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का टेमा रहमत चौराहे,कांटे,भुजैनी,हीरालाल डिग्री कालेज चौराहे समेत अन्य जगहों पर समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान सदर विधायक के पैतृक निवास भिटहा पहुंचने पर देररात तक भारी संख्या में समर्थकों का आवागमन और स्वागत का कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान काफी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने खुशी जताते हुए कहा कि सदर विधायक को खलीलाबाद से टिकट मिलने पर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अब जीत का परचम लहराएगा।समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इस बार हरहाल में खलीलाबाद विधानसभा पर सपा की साइकिल दौड़ेगी।इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य तप्पा उजियार से भारी संख्या में विधायक समर्थकों के साथ अन्य लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यरूप से प्रमुख मुमताज अहमद,आदित्य सिंह, अवधेश सिंह,गुफरान मुनीर,सईद अहमद,कुद्दूस अहमद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना निसार अहमद,एजाज अहमद,शहबाज अहमद,रेहान अहमद,बशीर अहमद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

“जय” को मिला टिकट तो समर्थकों ने जताई खुशी

 

 

 

 

“जय” को मिला टिकट तो समर्थकों ने जताई खुशी

 

 

आज करेंगे सपा प्रत्याशी के रूप में सदर विधायक अपना नामांकन

देर रात जिले में पहुंचे सपा 313 विधानसभा प्रत्याशी एवं सदर विधायक “जय चौबे” का टेमा रहमत से लेकर भिटहां गांव तक जोरदार स्वागत।

समर्थकों ने गगनभेदी नारों एवं फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।

 

समर्थकों का दावा,सदर विधायक के प्रत्याशी घोषित होने से जिले की तीनों सीटों पर दौड़ेगी साईकिल।

 

सपा शीर्ष नेताओं नेतृत्व ने जिले को दिया सबसे बेहतर नेतृत्व-अब्दुल हकीम

सदर विधायक “जय” के नेतृत्व में पूरी जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी सपा-अब्दुस्सलाम

 

संतकबीरनगर-जिले समेत पूर्वांचल की सबसे प्रतिष्ठित सीट बन गई 313 विधानसभा खलीलाबाद का शंसय अंततः समाप्त हो गया और यहां निवर्तमान विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। पूर्व में इस सीट से समाजवादी पार्टी ने मेंहदावल से तीन बार विधायक रहे अब्दुल कलाम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था और 10 तारीख को वह अपना नामांकन दाखिल भी करने वाले थे लेकिन अचानक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर वह लखनऊ गये ।तब से यह कयास लगाया जाने लगा कि अब टिकट किसी अन्य को दिया जाएगा और वृहस्पतिवार की दोपहर तक सारे शंसय पर विराम लग गया और मौजूदा विधायक जय चौबे को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित ही तप्पा उजियार समेत पूरे विधानसभा में खुशी की लहर दौड़ गयी और समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। लखनऊ से देर सायं जिले में पहुंचे सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे का टेमा रहमत चौराहे,कांटे,भुजैनी,हीरालाल डिग्री कालेज चौराहे समेत अन्य जगहों पर समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान सदर विधायक के पैतृक निवास भिटहा पहुंचने पर देररात तक भारी संख्या में समर्थकों का आवागमन और स्वागत का कार्यक्रम जारी रहा।
इस दौरान काफी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने खुशी जताते हुए कहा कि सदर विधायक को खलीलाबाद से टिकट मिलने पर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर अब जीत का परचम लहराएगा।समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि इस बार हरहाल में खलीलाबाद विधानसभा पर सपा की साइकिल दौड़ेगी।इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य तप्पा उजियार से भारी संख्या में विधायक समर्थकों के साथ अन्य लोगों ने स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यरूप से प्रमुख मुमताज अहमद,आदित्य सिंह, अवधेश सिंह,गुफरान मुनीर,सईद अहमद,कुद्दूस अहमद, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद मुस्तफा,मौलाना निसार अहमद,एजाज अहमद,शहबाज अहमद,रेहान अहमद,बशीर अहमद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!