World Clock Meeting Planner
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   बस्ती-सिद्धार्थनगर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाये गए सुभाष यदुवंश ने खुद की जीत का दावा किया है। आपको बता दें कि बीजेपी के एमएलसी पद के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की गिनती कद्दावर भाजपा नेता के रूप में होती हैं जो प्रदेश इकाई संगठन में मंत्री है, इससे पहले वो भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष से लगायत संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार बस्ती की सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान के दौरान तमाम बूथों के दौरे के बाद खलीलाबाद ब्लॉक पर पहुंचे प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुद की जीत तय बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों के आशीर्वाद से उन्हें बड़ी जीत मिल रही है, जीत के बाद सदन में पंचायत प्रतिनिधियों के मुद्दों को उठाकर उनकी समस्याओं को उठाकर दूर करूँगा इसके साथ ही विकास के साथ जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है जो मैं निरन्तर करता रहूँगा

MLC प्रत्याशी “सुभाष यदुवंश” ने खुद की जीत का किया दावा

 

बस्ती-सिद्धार्थनगर क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाये गए सुभाष यदुवंश ने खुद की जीत का दावा किया है। आपको बता दें कि बीजेपी के एमएलसी पद के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की गिनती कद्दावर भाजपा नेता के रूप में होती हैं जो प्रदेश इकाई संगठन में मंत्री है, इससे पहले वो भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष से लगायत संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें इस बार बस्ती की सीट के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान के दौरान तमाम बूथों के दौरे के बाद खलीलाबाद ब्लॉक पर पहुंचे प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुद की जीत तय बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों के आशीर्वाद से उन्हें बड़ी जीत मिल रही है, जीत के बाद सदन में पंचायत प्रतिनिधियों के मुद्दों को उठाकर उनकी समस्याओं को उठाकर दूर करूँगा इसके साथ ही विकास के साथ जनसेवा ही मेरा लक्ष्य है जो मैं निरन्तर करता रहूँगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!