Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
सहारनपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने यहां आए सरकार के मंत्रियों ने आज सर्किट हाउस में जन संवाद किया। कुछ लोगो ने अपनी समस्याएं रखी। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर समस्या का जल्द निस्तारण होगा। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इससे पहले उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी। चिलकाना के गांव धौलाहेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में मंदिर की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। वहीं पेपर मिल रोड निवासी ममता ने मकान की समस्या को उठाया। इससे पहले शहर में जगह जगह सड़को की खस्ताहाल का मुद्दा भी उठाया गया। जिस पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मंत्रियों की टीम ने मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की। जिसमे मंडल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली ।

सहारनपुर में मंत्रियों ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

 

सहारनपुर मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा करने यहां आए सरकार के मंत्रियों ने आज सर्किट हाउस में जन संवाद किया। कुछ लोगो ने अपनी समस्याएं रखी। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि हर समस्या का जल्द निस्तारण होगा।
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इससे पहले उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी। चिलकाना के गांव धौलाहेड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में मंदिर की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। वहीं पेपर मिल रोड निवासी ममता ने मकान की समस्या को उठाया। इससे पहले शहर में जगह जगह सड़को की खस्ताहाल का मुद्दा भी उठाया गया। जिस पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।
इसके बाद मंत्रियों की टीम ने मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू की। जिसमे मंडल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!