Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     कानपुर नगर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अयोध्या की रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मोदी - योगी के शासन में कानून को चुनौती देने वाले लोगो को बक्शा नहीं जायेगा। ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के वीडियो का आदेश माननीय न्यायालय ने दिया है, और उसके ऊपर कोई टिप्पड़ी करता है तो समझ लेना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की तारीफ कर रहा है, भद्द तो पंजाब पुलिस की हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवानो के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज हुआ है। अरविन्द केजरीवाल को घेरते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस का दुरूपयोग क्या होता है, इसका प्रमाण जो लोग लगातार इस देश को कमजोर करने की कोशिश करते है ऐसे अरविन्द केजरीवाल की सरकार से हुआ है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिल रही है। वही सांसद ओवैसी को डबल स्टैण्डर्ड बताते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि संसद में ओवैसी को कई बार कानून की किताब को लहरा लहरा कर बात करते हुए देखा है कि संविधान से चलना चाहिए और आज जब सुप्रीम कोर्ट का आर्डर है तो उनका संविधान कहा चला गया है। वही मनोज तिवारी ने इस बार अयोध्या जी की रामलीला में कानपुर से 5 प्रतिभाओ को मौका देने की बात कही। गौरतलब है कि कोरोना काल में रामलीला का वर्चुअल मंचन दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया गया था। ऑडियो बाइट - मनोज तिवारी, भाजपा सांसद

मोदी-योगी के शासन में कानून को चुनौती देने वाले लोग बख्शे नही जाएंगे-मनोज

 

 

कानपुर नगर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अयोध्या की रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मोदी – योगी के शासन में कानून को चुनौती देने वाले लोगो को बक्शा नहीं जायेगा। ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर मनोज तिवारी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के वीडियो का आदेश माननीय न्यायालय ने दिया है, और उसके ऊपर कोई टिप्पड़ी करता है तो समझ लेना चाहिए कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की तारीफ कर रहा है, भद्द तो पंजाब पुलिस की हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के जवानो के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज हुआ है। अरविन्द केजरीवाल को घेरते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस का दुरूपयोग क्या होता है, इसका प्रमाण जो लोग लगातार इस देश को कमजोर करने की कोशिश करते है ऐसे अरविन्द केजरीवाल की सरकार से हुआ है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिल रही है।

वही सांसद ओवैसी को डबल स्टैण्डर्ड बताते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि संसद में ओवैसी को कई बार कानून की किताब को लहरा लहरा कर बात करते हुए देखा है कि संविधान से चलना चाहिए और आज जब सुप्रीम कोर्ट का आर्डर है तो उनका संविधान कहा चला गया है। वही मनोज तिवारी ने इस बार अयोध्या जी की रामलीला में कानपुर से 5 प्रतिभाओ को मौका देने की बात कही। गौरतलब है कि कोरोना काल में रामलीला का वर्चुअल मंचन दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया गया था।

ऑडियो बाइट – मनोज तिवारी, भाजपा सांसद

Leave a Reply

error: Content is protected !!