Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संगठन महासचिव सुनील बंसल से शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद
[caption id="attachment_13324" align="alignnone" width="300"] संगठन महासचिव सुनील बंसल को बुके भेंट करते विधायक अंकुर राज तिवारी, साथ मे उनके बड़े भाई बागीश तिवारी व विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह[/caption]  
संतकबीरनगर- जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और संगठन महासचिव सुनील बंसल से लखनऊ में मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ उनके बड़े भाई बागीश तिवारी और जनपद मुख्यालय के नामी अस्पताल विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह भी मौजूद रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने डिप्टी सीएम को भगवान परशुराम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में देने के बाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर डिप्टी सीएम से बातचीत की। विधायक अंकुर ने सदर क्षेत्र की सड़कों, बन्द पड़ी सुगर और कताई मिल चालू कराने की तरफ डिप्टी सीएम का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ जिला मुख्यालय पर रोडवेज डिपो निर्माण की मांग की।जिसपर डिप्टी सीएम ने जल्द ही सभी मांगो पर अमल किये जाने का भरोसा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को दिया। डिप्टी सीएम से भेंट करने के बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने संगठन महासचिव सुनील बंसल से भी मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक अंकुर राज तिवारी ने संगठन महासचिव को बुके भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया।

विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर डिप्टी CM से मिले MLA “अंकुर”

 

संगठन महासचिव सुनील बंसल से शिष्टाचार भेंट कर लिया आशीर्वाद
संगठन महासचिव सुनील बंसल को बुके भेंट करते विधायक अंकुर राज तिवारी, साथ मे उनके बड़े भाई बागीश तिवारी व विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह

 

संतकबीरनगर– जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और संगठन महासचिव सुनील बंसल से लखनऊ में मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ उनके बड़े भाई बागीश तिवारी और जनपद मुख्यालय के नामी अस्पताल विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक विवेक सिंह भी मौजूद रहे। शिष्टाचार भेंट के दौरान सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने डिप्टी सीएम को भगवान परशुराम की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में देने के बाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर डिप्टी सीएम से बातचीत की। विधायक अंकुर ने सदर क्षेत्र की सड़कों, बन्द पड़ी सुगर और कताई मिल चालू कराने की तरफ डिप्टी सीएम का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ जिला मुख्यालय पर रोडवेज डिपो निर्माण की मांग की।जिसपर डिप्टी सीएम ने जल्द ही सभी मांगो पर अमल किये जाने का भरोसा सदर विधायक अंकुर राज तिवारी को दिया। डिप्टी सीएम से भेंट करने के बाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने संगठन महासचिव सुनील बंसल से भी मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक अंकुर राज तिवारी ने संगठन महासचिव को बुके भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!