
संतकबीरनगर जिले के विकास भवन परिसर में स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला उद्योग प्रोत्साहन और उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त आर.के. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों में शामिल सुभाष शुक्ल, अरविंद पाठक, राम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, आईटीआई मेंहदावल के प्रिंसिपल संतोष श्रीवास्तव, विभाग के नामित सदस्य बबलू गुप्ता रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने 09 उद्यमियों को सम्मानित किया। आपको बता दें कि निवेश परियोजनाओं का तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह के आयोजन के दौरान विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ सम्मानित हुए उद्यमियों ने लखनऊ से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल अभिभाषण को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। आपको बता दें कि जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह के दौरान जिले में तीन करोड़ रुपए से कम निवेश करने वाले कुल 09 इकाइयों जैसे मेसर्स गिरिराज इंडस्ट्रीज, मेसर्स प्राइम एवियन फीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स हरि संगत एडिबुल्स, मेसर्स स्टार टाक, मेसर्स तिरुपति बालाजी प्रिंट पैक प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स दीपक एंटरप्राइजेज, मेसर्स जीएस होजरी, मेसर्स आराध्या मल्टीप्लास्ट, मेसर्स श्री देव इंडस्ट्रीज द्वारा 33 करोड़ रुपए का निवेश और 280 रोजगार का सृजन करते हुए जिले में पूंजी निवेश और रोजगार सृजन का एज बेहतर वातावरण तैयार किया था जिन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आये सभी इकाइयों के उद्यमियों को विधायक ने सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।जिला स्तर पर आयोजित तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में विधायक अंकुर राज तिवारी ने उद्यमी जितेंद्र कुमार सुल्तानिया, मोहन कुमार अग्रवाल, प्रकाश चन्द लखमानी, मुदित रस्तोगी, नमन वैश्य, श्रीमती माधुरी देवी, मायाराम यादव, गोपाल जायसवाल, और श्रीमती सीमा देवी को सम्मानित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपायुक्त उद्योग आर.के. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तर पर तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसकी कड़ी में संतकबीरनगर जिले में तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में जिले के 09 उद्यमियों को ओडी ओपी प्रोडक्ट देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त उद्योग आर.के. शर्मा ने बताया कि साल 2018 में इन्वेस्टर समिट के दौरान पूंजी निवेश कर रोजगार का सृजन किया था उनका चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया ताकि वो निवेश का वातावरण तैयार किया जा सके।