Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंची ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने पीपल का पेड़ लगाकर हरियाली का संदेश दिया। आपको बता दें कि वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम बघौली ब्लॉक के ग्राम पेड़ारी में किया गया था जहाँ पर मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने वृक्षारोपण किया। मंडलायुक्त और डीएम के द्वारा  जहाँ पाकड़ का पेड़ लगाया वहीं एसपी सोनम कुमार और सीडीओ अतुल मिश्र ने जामुन जबकि एडीएम मनोज सिंह ने शीशम का पौधा रोपित किया। जबकि डीएफओ डॉ टी रँगाराजू द्वारा आम का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बताया कि वन विभाग द्वारा पेड़ारी गांव स्थित वन भूमि पर आज 05 हेक्टेयर में कुल 5500 पौधो को रोपित किया गया। इसी क्रम में जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 20 लाख पौध रोपण किया गया।
उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छ एवं स्वस्थ्य पर्यावरण के निर्माण की दिशा में मा0 प्रधानमंत्री जी का मार्ग दर्शन एवं प्रेरणा तथा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज पूरे प्रदेश में यह पौध रोपण जन आन्दोलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो आगामी 15 अगस्त 2022 तक चलेगा।

ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने किया वृक्षारोपण

Leave a Reply

error: Content is protected !!