धनघटा.. संतकबीरनगर
विकास खंड हैंसर बाजार के बीडीओ की मनमानी रवैया से ग्राम प्रधानों में भारी आक्रोश है। विकास क्षेत्र के गांवों में प्रधानो द्वारा कराए गए विकास कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण गांव में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। विकास खंड हैंसर के सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विकास कार्यों का भुगतान नहीं होने पर हैंसर ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। तथा बीडीओ हैंसर के खिलाफ नारेबाजी भी किया। क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों ने सुबह दस बजे ब्लाक मुख्यालय पर प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष गणेश पाण्डेय की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। तथा ब्लाक के गेट पर ताला जड़ दिया।और खण्ड विकास अधिकारी महाबीर सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद ब्लाक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। खण्ड विकास अधिकारी महाबीर सिंह के काफी मानमनौवल और एक सप्ताह में भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के बाद ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।इस दौरान भालचंद यादव,मुन्नु पाल, नकुल यादव,सदानंद अग्रहरि, आजाद यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।