Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       सेमरियावां-प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सेमरियावां के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक बुधवार को दो बजे बीआरसी सेमरियावां पर मो. आजम की अध्यक्षता में हुई ।इस बैठक में शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक और रसोइयों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम ने बैठक में कहा की तीन माह नए सत्र का खत्म हो गया विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक निःशुल्क पाठयपुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।शिक्षामित्र,अनुदेशक और रसोइया का मानदेय समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अवकाश के नाम पर उत्पीड़न बंद हो।शिक्षकों ने बैठक में अवशेष कंपोजित ग्रांट भेजने की मांग की एवं साथ ही एमडीएम की पर्याप्त धनराशि विद्यालय में उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मो. शोएब अख्तर ने कहा की खाद्यान्न की बोरी में कम मात्रा में गेहूं चावल आता है,इसकी कटौती बंद की जाए तथा ई सर्विस बुक निश्चित समय में अपडेट की जाए एवं शिक्षकों को बार-बार बीआरसी पर न दौड़ाया जाए तथा शिक्षकों की छुट्टी समय से स्वीकृत की जाए। बैठक में जफीर अली,राम निवास,सर्वेश प्रताप नागवाशी,मनोज कुमार अनिल,मुख्तार आलम सिद्दीकी,हिमांशु पांडेय,कमाल अहमद,परमात्मा पाठक,अबुल कलाम,मो सोबीन,राज मुनि, राम राज,इंद्रजीत यादव,ब्रजेश कुमार गौतम,ज्ञान चंद आदि उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

 

 

 

सेमरियावां-प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सेमरियावां के पदाधिकारी एवं सदस्यों की बैठक बुधवार को दो बजे बीआरसी सेमरियावां पर मो. आजम की अध्यक्षता में हुई ।इस बैठक में शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक और रसोइयों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष मो. आजम ने बैठक में कहा की तीन माह नए सत्र का खत्म हो गया विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी तक निःशुल्क पाठयपुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।शिक्षामित्र,अनुदेशक और रसोइया का मानदेय समय से भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का अवकाश के नाम पर उत्पीड़न बंद हो।शिक्षकों ने बैठक में अवशेष
कंपोजित ग्रांट भेजने की मांग की एवं साथ ही एमडीएम की पर्याप्त धनराशि विद्यालय में उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
मो. शोएब अख्तर ने कहा की
खाद्यान्न की बोरी में कम मात्रा में गेहूं चावल आता है,इसकी कटौती बंद की जाए तथा ई सर्विस बुक निश्चित समय में अपडेट की जाए एवं शिक्षकों को बार-बार बीआरसी पर न दौड़ाया जाए तथा शिक्षकों की छुट्टी समय से स्वीकृत की जाए।
बैठक में जफीर अली,राम निवास,सर्वेश प्रताप नागवाशी,मनोज कुमार अनिल,मुख्तार आलम सिद्दीकी,हिमांशु पांडेय,कमाल अहमद,परमात्मा पाठक,अबुल कलाम,मो सोबीन,राज मुनि,
राम राज,इंद्रजीत यादव,ब्रजेश कुमार गौतम,ज्ञान चंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!