
संतकबीरनगर जिले में वृहद वृक्षारोपण जन आंदोलन के दूसरे दिन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बेलहर ब्लाक के जंगल सेक्शन टू में पीपल का पौधा रोपित कर ‘‘शक्ति वन’’की स्थापना की। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित महिला शक्तियों को वृक्षारोपण की आवश्यकता एवं उपयोगिता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक नारी शक्ति को वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ एवं संतुलित रहेगा। जिलाधिकारी ने शक्ति वन की स्थापना के अवसर पर उपस्थित महिला शक्तियों को सशक्त एवं जागरूक करने सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन अभियान चला कर भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि जनपद में 15 अगस्त तक 28 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके क्रम में अबतक 21 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।