Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले में पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना और उसके जल्द निस्तारण का आदेश सम्बंधित विभाग के अफसरों को दिया। डाक बंगले में आयोजित चौपाल के दौरान पुलिस अफसर समेत अन्य विभागों के अफसर उपस्थित रहे।सुनवाई के दौरान महिला आयोग की सदस्या ने कहा कि प्रदेश सरकार की मन्शा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है तथा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं की भागीदारी मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान सदस्या महिला आयोग के समक्ष महिला उत्पीड़न से सम्बंधित एक प्रकरण आया जिस पर मा0 सदस्य द्वारा उपस्थित महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच करवा कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।
सुनवाई के बाद उन्होंने डी0डी0यू0जी0के0वाई प्रशिक्षण केंद्र भुजैनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रबन्धक धीरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा उन्हें प्रशिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं एवं बालकों से माननीय सदस्या ने संवाद किया तथा बालिकाओं एवं बालकों के हॉस्टल का निरीक्षण किया गया, खानपान की व्यवस्था के विषय में जानकारी हासिल की गई। उन्होंने चल रही प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मिशन के कार्यों को सराहा।
निरीक्षण के क्रम में मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्पश्चात मा0 सदस्य द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। वहां सेंटर मैनेजर एवं अन्य कर्मियों को वहां की व्यवस्था के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई साफ सफाई की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। उसके बाद मा0 सदस्य द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया गया तथा बालिकाओं से मुलाकात करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याएं 

Leave a Reply

error: Content is protected !!