संतकबीरनगर– नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के विस्तारित सीमा क्षेत्र में समाहित गाँव डीघा मे चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के द्वारा आयोजित पीएम आवास योजना कैम्प का सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने फीताकाट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगो का प्रधानमंत्री आवास का फार्म भराया गया और लोगो की समस्याओं को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सुना। उन्होंने लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना के संबध में विस्तृत जानकारी दी और पीओ डूडा को निर्देशित किया गया की सभी लाभार्थियों एवम नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का फार्म भरवाकर पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाए।
इस अवसर पर सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर देवेंद्र मिश्रा,अश्वनी चौरसिया, भोला अग्रहरि, रामचंद्र चौरसिया, अनूप चौरसिया सहित डूडा पीओ परमेंद्र सिंह , ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देवेंद्र मिश्रा,अश्वनी चौरसिया, भोला अग्रहरि, रामचंद्र चौरसिया, अनूप चौरसिया सहित डूडा पीओ परमेंद्र सिंह , ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।