
Mathura-श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर के पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं जहां एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि श्री कृष्ण जन्म उत्सव में शामिल होने के लिए दूरदराज से लाखों श्रद्धालु मथुरा वृंदावन आते हैं और अपने आराध्य के दर्शन एवं जन्म उत्सव में शामिल होकर अपने को सौभाग्यशाली समझते हैं अबकी बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसके चलते हुए शहर को 4 जोन 18 सेक्टर में बैठकर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं जो चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेंगे इसी बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए भी पुलिस के द्वारा रूट डायवर्ट कर इंतजाम किए गए हैं जिससे कि आने जाने वाले बाहर से तीर्थ यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्म उत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी अच्छे खासे इंतजाम किए गए हैं शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्री कृष्ण की कल आकृतियां उकेरी गई है जो कि हर चौराहे पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है रंग बिरंगी लाइटों से शहर के चौराहे एवं मुख्य मार्ग जगमगा उठे हैं पूरे शहर में साफ सफाई से लेकर रोशनी की व्यवस्था की गई है इसी बीच श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन के द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया