Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-बीती रात को दुधारा थाना क्षेत्र के डिगेश्वरनाथ (डिघवा) में 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने भी मामले का बारीकी से जांच किया। तो वही मृतका के पिता हरिप्रसाद पुत्र जैश्री निवासी जखनी थाना कोतवाली बस्ती के तहरीर पर पति विकास, देवर बृजेश कुमार,ननद कुसुम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। बस्ती कोतवाली के गांव जखनी निवासी हरी प्रसाद पुत्र जयश्री ने मुकामी पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि मृतका सावित्री देवी की शादी 15 जून 2019 को विकास पुत्र जवाहर लाल निवासी डिगेश्वरनाथ डिघवा के साथ किया गया था। शादी के बाद से लड़की को प्रताड़ित करते थे। देवर बृजेश कुमार, पति विकास व ननद कुसुम द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। गत 22 सितंबर 2022 को उपरोक्त द्वारा प्रताड़ित किया गया। उसके उपरांत लड़की सावित्री देवी बस्ती रेलवे स्टेशन गई थी जहां पर उसका पति सही से रखने हेतु लाया था। मेरी पुत्री का शव घर पर मिला। दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 390/22 धारा 498ए, 304बी, 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

संतकबीरनगर-28 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता मिला शव,एसपी.ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

 

संतकबीरनगर-बीती रात को दुधारा थाना क्षेत्र के डिगेश्वरनाथ (डिघवा) में 28 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने भी मामले का बारीकी से जांच किया। तो वही मृतका के पिता हरिप्रसाद पुत्र जैश्री निवासी जखनी थाना कोतवाली बस्ती के तहरीर पर पति विकास, देवर बृजेश कुमार,ननद कुसुम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। बस्ती कोतवाली के गांव जखनी निवासी हरी प्रसाद पुत्र जयश्री ने मुकामी पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि मृतका सावित्री देवी की शादी 15 जून 2019 को विकास पुत्र जवाहर लाल निवासी डिगेश्वरनाथ डिघवा के साथ किया गया था। शादी के बाद से लड़की को प्रताड़ित करते थे। देवर बृजेश कुमार, पति विकास व ननद कुसुम द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। गत 22 सितंबर 2022 को उपरोक्त द्वारा प्रताड़ित किया गया। उसके उपरांत लड़की सावित्री देवी बस्ती रेलवे स्टेशन गई थी जहां पर उसका पति सही से रखने हेतु लाया था। मेरी पुत्री का शव घर पर मिला। दुधारा थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 390/22 धारा 498ए, 304बी, 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!