Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
नगरवासियों/जनपदवासियों/पार्टी कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की बधाई संतकबीरनगर-देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह-सुबह से ही परिजनों और मित्रों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। दीप पर्व दीपावली के बधाई एवं शुभकामनाओं की इसी कड़ी में जिले के नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने दीपावली की शाम प्रथम देवता श्री गणेश जी भगवान व माता लक्ष्मी की परिवार सहित पूजा अर्चना कर दीप जलाते हुए नगर की समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर जिले की समस्त जनता/नगरवासियों व भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व पाप पर पुण्य की, बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और निराशा पर आशा की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार 14 वर्ष वनवास में बिता कर भगवान राम अयोध्या वापस आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशी के दीए जलाए थे। जिसके बाद हर साल इसे दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए कहा कि भगवती माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की समस्त जिले के लोगों पर बनी रहे ताकि जनपद खुशहाली की ओर अग्रसर हो।

परिवार संग दीप जलाकर चेयरमैन ने की माता लक्ष्मी से नगर की खुशहाली व समृद्धि की करी कामना

 

नगरवासियों/जनपदवासियों/पार्टी कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की बधाई

संतकबीरनगर-देशभर में आज दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह-सुबह से ही परिजनों और मित्रों को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। दीप पर्व दीपावली के बधाई एवं शुभकामनाओं की इसी कड़ी में जिले के नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने दीपावली की शाम प्रथम देवता श्री गणेश जी भगवान व माता लक्ष्मी की परिवार सहित पूजा अर्चना कर दीप जलाते हुए नगर की समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर जिले की समस्त जनता/नगरवासियों व भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में दिवाली का पर्व पाप पर पुण्य की, बुराई पर अच्छाई की, अंधकार पर प्रकाश की और निराशा पर आशा की जीत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार 14 वर्ष वनवास में बिता कर भगवान राम अयोध्या वापस आए थे। जिसकी खुशी में अयोध्यावासियों ने खुशी के दीए जलाए थे। जिसके बाद हर साल इसे दिवाली के रूप में मनाया जाने लगा। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं करते हुए कहा कि भगवती माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की समस्त जिले के लोगों पर बनी रहे ताकि जनपद खुशहाली की ओर अग्रसर हो।

Leave a Reply

error: Content is protected !!