Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर जिले मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों ने उनकी 147 वीं जयंती मनाते हुए उन्हे पुष्प अर्पित कर नमन किया। पटेल जी की जयंती की इसी कड़ी मे अपना दल एस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मन जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की अगुआई मे भव्य शोभा यात्रा निकाल पटेल जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित पटेल के साथ सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा की भारत को अखंड बनाने में सरदार पटेल ने एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलकर समाज में एकजुटता एवं समरसता कायम रखने का प्रयास करना चाहिए। आज देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया।

जिलाध्यक्ष “रोहित” संग शोभा यात्रा निकाल कार्यकर्ताओं ने मनाई _”पटेल”_जी की जयंती

संतकबीरनगर जिले मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के साथ विभिन्न राजनैतिक दलों ने उनकी 147 वीं जयंती मनाते हुए उन्हे पुष्प अर्पित कर नमन किया। पटेल जी की जयंती की इसी कड़ी मे अपना दल एस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मन जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की अगुआई मे भव्य शोभा यात्रा निकाल पटेल जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। जयंती के मौके पर जिलाध्यक्ष रोहित पटेल के साथ सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन करते हुए उनके बताये गये रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए जिला मुख्यालय पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा की भारत को अखंड बनाने में सरदार पटेल ने एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवाओं को सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलकर समाज में एकजुटता एवं समरसता कायम रखने का प्रयास करना चाहिए। आज देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। यही कारण है कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराया।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!