Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 147वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रेेम रंजन सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ का उद्देश्य एकता बनी रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मनोज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, कोषाधिकारी जगनारायण झा, ने भी भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इसी क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया गया, इस अवसर पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। रन फार यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीष सिंह भदौरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों सहित लगभग 150 पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

संतकबीरनगर-डीएम.के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में मनाई गई लौह पुरुष की जयंती

 

 

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 147वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रेेम रंजन सिंह ने सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ का उद्देश्य एकता बनी रहे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मनोज कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अभय कुमार मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, कोषाधिकारी जगनारायण झा, ने भी भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इसी क्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया गया, इस अवसर पर रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। रन फार यूनिटी कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीष सिंह भदौरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्रीमती दीपांशी राठौर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा सहित अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों सहित लगभग 150 पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!