Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपद के दो धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों के धान खरीद में लापरवाही न बरती जाय। केन्द्र समय के अनुसार खुला रहें। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव सेवा राम वर्मा को निर्देश दिया कि मण्डी परिषद में साफ सफाई व किसानों की सुख सुविधाओं की व्यवस्था करें। निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र खुले पाये गये एवं मण्डीयार्ड केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन उपस्थित मिलें। जिलाधिकारी केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन को निर्देशित किया कि केन्द्र पर जो भी कृषक धान क्रय हेतु आते है और अपना धान सुखाकर लाते है उसकी तौल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के दूसरे केन्द्र मण्डीयार्ड द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि उपस्थित पाये गये। तत्तपश्चात जिलाधिकारी अतिरिक्त पी0सी0एफ0 के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0 बूधाकला का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय कृषक राजेश कुमार रहे। केन्द्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कृषक का नम्बर लगा दिया गया है जैसे ही कृषक अपना धान लेकर आते हैं उनके धान की तौल तत्काल कर ली जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर सूचित करें कि सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुले रहेंगे। जो भी कृषक धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आते हैं उनकी तौल नियमानुसार करायें, साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये, अन्यथा कृषकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

संतकबीरनगर-डीएम.ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपद के दो धान क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों के धान खरीद में लापरवाही न बरती जाय। केन्द्र समय के अनुसार खुला रहें। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मण्डी सचिव सेवा राम वर्मा को निर्देश दिया कि मण्डी परिषद में साफ सफाई व किसानों की सुख सुविधाओं की व्यवस्था करें। निरीक्षण के समय धान क्रय केन्द्र खुले पाये गये एवं मण्डीयार्ड केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन उपस्थित मिलें। जिलाधिकारी केन्द्र प्रभारी आलोक रंजन को निर्देशित किया कि केन्द्र पर जो भी कृषक धान क्रय हेतु आते है और अपना धान सुखाकर लाते है उसकी तौल तत्काल कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग के दूसरे केन्द्र मण्डीयार्ड द्वितीय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी मनोज कुमार गिरि उपस्थित पाये गये। तत्तपश्चात जिलाधिकारी अतिरिक्त पी0सी0एफ0 के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि0 बूधाकला का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय कृषक राजेश कुमार रहे। केन्द्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कृषक का नम्बर लगा दिया गया है जैसे ही कृषक अपना धान लेकर आते हैं उनके धान की तौल तत्काल कर ली जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित कर सूचित करें कि सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक खुले रहेंगे। जो भी कृषक धान विक्रय हेतु केन्द्रों पर आते हैं उनकी तौल नियमानुसार करायें, साथ ही किसानों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाये, अन्यथा कृषकों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!