Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की नई पहल के क्रम में जनपद के धान क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु प्रथम आवक किसान को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। उक्त के अनुपालन में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि आज विपणन शाखा केन्द्र मेंहदावल के केन्द्र प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, विपणन निरीक्षक द्वारा कृषक पूर्णमासी पुत्र अवधू ग्राम सिक्टौर माफी पोस्ट-भीटियाकला के धान क्रय हेतु प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए 81.60 कु० धान क्रय किया गया। इसी क्रम में विपणन शाखा केन्द्र सिया कटाई- सिया कटाई के केन्द्र प्रभारी इफ्तखार अहमद द्वारा कृषक अनिल कुमार सिंह पुत्र राम अजोर सिंह ग्राम-पड़िया ब्लाक बेलहरकला को सम्मानित करते हुए 42.00 कु० धान का क्रय किया गया है। तथा राजकीय धान क्रय केन्द्र पी०सी०एफ० क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लिव बुधाकला सा०सह०स० लि० बुधाकला के केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक द्वारा कृषक राजेश कुमार पुत्र राम राज त्रिपाठी ग्राम व पोस्ट-भुजैनी को सम्मानित कर 36.00 कु० धान क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98300.00 मी0टन निर्धारित किया गया है।

संतकबीरनगर-प्रथम धान वितरक को मिठाई एवं फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की नई पहल के क्रम में जनपद के धान क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु प्रथम आवक किसान को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। उक्त के अनुपालन में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि आज विपणन शाखा केन्द्र मेंहदावल के केन्द्र प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी, विपणन निरीक्षक द्वारा कृषक पूर्णमासी पुत्र अवधू ग्राम सिक्टौर माफी पोस्ट-भीटियाकला के धान क्रय हेतु प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए 81.60 कु० धान क्रय किया गया। इसी क्रम में विपणन शाखा केन्द्र सिया कटाई- सिया कटाई के केन्द्र प्रभारी इफ्तखार अहमद द्वारा कृषक अनिल कुमार सिंह पुत्र राम अजोर सिंह ग्राम-पड़िया ब्लाक बेलहरकला को सम्मानित करते हुए 42.00 कु० धान का क्रय किया गया है। तथा राजकीय धान क्रय केन्द्र पी०सी०एफ० क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लिव बुधाकला सा०सह०स० लि० बुधाकला के केन्द्र प्रभारी चक्रधर पाठक द्वारा कृषक राजेश कुमार पुत्र राम राज त्रिपाठी ग्राम व पोस्ट-भुजैनी को सम्मानित कर 36.00 कु० धान क्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98300.00 मी0टन निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!