Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर-जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की नई पहल के क्रम में जनपद के धान क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु आज भी प्रथम आवक किसान भाईयों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि विपणन शाखा केन्द्र बघौली, सांथा, मेंहदावल, नाथनगर, सेमरियावां, सियाकटाई, हैंसर बाजार एवं बसडीला क्रय केन्द्रों पर भी धान की खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पी.सी.एफ. के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि. बूधाकला, हाड़ापार, डीसीएफ कौलपुर, सिकटहा पानपुर, मुसरद, बनकटा एवं सह0क्रय विक्रय मंडीयार्ड, के0उ0भा0लि0 बजही पर धान की खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित अन्य केन्द्रों पर जल्द ही धान की खरीद प्रारम्भ हो जाएगी। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि धान बिक्री के लिये आने वाले कृषकों के धान की तौल नियमानुसार करायी जाये। क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी असुवधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98300.00 मी0टन निर्धारित किया गया है।

संतकबीरनगर-डीएम.की नई पहल-:धान क्रय केन्द्रों पर प्रथम आवक किसानों का मुंह मीठा करा माला पहनाकर हुआ स्वागत

 

 

संतकबीरनगर-जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की नई पहल के क्रम में जनपद के धान क्रय केन्द्रो पर धान विक्रय हेतु आज भी प्रथम आवक किसान भाईयों को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि विपणन शाखा केन्द्र बघौली, सांथा, मेंहदावल, नाथनगर, सेमरियावां, सियाकटाई, हैंसर बाजार एवं बसडीला क्रय केन्द्रों पर भी धान की खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पी.सी.एफ. के धान क्रय केन्द्र साधन सहकारी समिति लि. बूधाकला, हाड़ापार, डीसीएफ कौलपुर, सिकटहा पानपुर, मुसरद, बनकटा एवं सह0क्रय विक्रय मंडीयार्ड, के0उ0भा0लि0 बजही पर धान की खरीद प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित अन्य केन्द्रों पर जल्द ही धान की खरीद प्रारम्भ हो जाएगी।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि धान बिक्री के लिये आने वाले कृषकों के धान की तौल नियमानुसार करायी जाये। क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी असुवधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाये।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रू0 प्रति कु० एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2060 रू० प्रति कु० निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा जनपद हेतु धान क्रय का लक्ष्य 98300.00 मी0टन निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!