Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनाँक 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना पर चर्चा के लिए जनपद न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली गयी। प्रसाशनिक अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादों/प्रार्थना पत्रों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने का निर्देश जिला जज द्वारा दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली चोरी से संबंधित शमनीय मामले, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, मनरेगा प्रकरण, गृह कर, जल कर एवं अन्य प्रकरण से सम्बंधित मामलों को अधिक मात्रा में प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये जाने की कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सोनकर समेत तमाम विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थिति रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी सोनकर द्वारा दी गयी।

संतकबीरनगर-जिला न्यायाधीश ने डीएम.समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

संतकबीरनगर-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनाँक 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना पर चर्चा के लिए जनपद न्यायाधीश हरीश त्रिपाठी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली गयी। प्रसाशनिक अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादों/प्रार्थना पत्रों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने का निर्देश जिला जज द्वारा दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से बिजली चोरी से संबंधित शमनीय मामले, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत शमनीय वाद, मनरेगा प्रकरण, गृह कर, जल कर एवं अन्य प्रकरण से सम्बंधित मामलों को अधिक मात्रा में प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये जाने की कार्ययोजना पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक में प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सोनकर समेत तमाम विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थिति रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी सोनकर द्वारा दी गयी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!