Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

मेंहदावल। बुधवार को मेंहदावल तहसील कार्यालय में किसान सम्मान निधि के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व एसडीएम योगेश्वर सिंह की देखरेख में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में भारी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने किसान सम्मान निधि की कई समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही। लाइन लगाकर बारी-बारी से लोगों का आवेदन लिया गया। बुधवार को मेंहदावल तहसील कार्यालय में तहसील प्रशासन के माध्यम से किसान सम्मान निधि के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया था। जब सुबह शिविर का कार्यक्रम शुरू हुआ तो भारी संख्या में किसानों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यही नहीं भारी संख्या में किसानों को देख पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। पुलिस कर्मियों द्वारा किसानों को लाइन लगवा कर बारी-बारी से उनका आवेदन लेकर किसान सम्मान निधि समस्याओं का निपटारा कराया गया। शिविर कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी व एसडीएम योगेश्वर सिंह की मौजूदगी में कई लोगों का आवेदन लेकर तत्काल समस्याओं का समाधान कराया गया। शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के माध्यम से किसान अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए केंद्र कि मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। आज भाजपा सरकार में सभी वर्गों का कार्य हो रहा है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों को जागरूक करते हुए किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। एसडीएम को योगेश्वर सिंह ने कहा कि यह अभियान आगामी 25 नवंबर तक चलेगा। शिविर के माध्यम से किसानों की समस्याओं को दूर किया गया है। आज शिविर में करीब 12 सौ लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

संतकबीरनगर-किसान सम्मान निधि की दुश्वारियों को दूर करने के लिए विधायक एवं एसडीएम.के नेतृत्व लगा मेगा कैंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!