Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बस स्टेशन एवं बस सेवाओं के नामकरण हेतु बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप बस स्टेशन एवं बस सेवाओं का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाने हेतु परिवहन निगम मुख्यालय से प्रस्ताव मांगे गए थे। बैठक में जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत मेहदावल बस स्टेशन का नाम श्रीमती सुचेता कृपलानी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधायक मेहदावल के नाम पर रखना प्रस्तावित हुआ तथा धनघटा तहसील में स्थित मुखलिसपुर बस स्टेशन के नामकरण पर चर्चा करते हुए कुछ नामों को प्रस्तावित किया गया जिसका अंतिम रूप से चयन अलगी बैठक में कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस्ती, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, एवं सूचना अधिकारी जनपद संत कबीर नगर ने प्रतिभाग किया।

Ex CM श्रीमती सुचिता कृपलानी के नाम से जाना जायेगा मेंहदावल बस अड्डा

 

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बस स्टेशन एवं बस सेवाओं के नामकरण हेतु बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप बस स्टेशन एवं बस सेवाओं का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाने हेतु परिवहन निगम मुख्यालय से प्रस्ताव मांगे गए थे। बैठक में जनपद संत कबीर नगर के अंतर्गत मेहदावल बस स्टेशन का नाम श्रीमती सुचेता कृपलानी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधायक मेहदावल के नाम पर रखना प्रस्तावित हुआ तथा धनघटा तहसील में स्थित मुखलिसपुर बस स्टेशन के नामकरण पर चर्चा करते हुए कुछ नामों को प्रस्तावित किया गया जिसका अंतिम रूप से चयन अलगी बैठक में कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस्ती, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, एवं सूचना अधिकारी जनपद संत कबीर नगर ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!