
संतकबीरनगर। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी सदन में बात रखते हुए कहा कि आपके माध्यम से लोक महत्व के अविलम्बनीय विषय पर सदन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूॅ कि जनपद की मेरी विधानसभा क्षेत्र मेंहदालव एवं पूरे जनपद में गोंड जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जबकि इससे पहले जनपद में प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता रहा है। उन्होने कहा कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की विधानसभा क्षेत्र मेंहदावल एवं पूरे जनपद में गोंड जाति के व्यक्तियों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र क्यों नही निर्गत किया जा रहा है इसकी जानकारी कराकर प्रमाण-पत्र निर्गत कराए जाने हेतु इस अविलम्बनीय लोक महत्व के विषय पर सदन में मांग की है।