Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  

  संत कबीर नगर धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की गुजरात में छत से गिरने से मृत्यु हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गांव पर शव पहुंचते ही भारी भीड़ जुट गई। समूचे गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। लोग घटना के लिए नियति को दोष दे रहे है। रमेश यादव (40) निवासी जमया ताल थाना धर्मसिंहवा गुजरात के भावनगर में जहाज कटिंग का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपने कार्य पर गए थे। इसी दौरान छत से नीचे गिरने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव को गुजरात पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शव को घर ले जाने की व्यवस्था शुरू की गई। बुधवार देर शाम उनका शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार व आसपास के लोग रोने बिलखने लगे। गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी सीता का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। मृतक के पांच बच्चे है। जिसमें अशोक, राहुल, रवि, गणेश पुत्र है तथा रंजना इकलौती पुत्री है। इस पूरे घटनाक्रम से समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है।

धर्मसिंहवा के युवक की गुजरात में हुई हादसे में मौत

 

  • जहाज कटिंग का कार्य करता था युवक, छत से गिरने से हुआ हादसा

  • मृतक के परिवार में मचा कोहराम, फैला मातम

 

संत कबीर नगर

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की गुजरात में छत से गिरने से मृत्यु हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गांव पर शव पहुंचते ही भारी भीड़ जुट गई। समूचे गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है। लोग घटना के लिए नियति को दोष दे रहे है। रमेश यादव (40) निवासी जमया ताल थाना धर्मसिंहवा गुजरात के भावनगर में जहाज कटिंग का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपने कार्य पर गए थे। इसी दौरान छत से नीचे गिरने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। शव को गुजरात पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शव को घर ले जाने की व्यवस्था शुरू की गई। बुधवार देर शाम उनका शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिवार व आसपास के लोग रोने बिलखने लगे। गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी सीता का रो रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। मृतक के पांच बच्चे है। जिसमें अशोक, राहुल, रवि, गणेश पुत्र है तथा रंजना इकलौती पुत्री है। इस पूरे घटनाक्रम से समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!