Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्षा, नगरपालिका खलीलाबाद सीट के लिए संभावित उम्मीदवार श्रीमती सुनीता अग्रहरी ने पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों समेत समस्त जनपदवासियों को मकर संक्रांति के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पावन पर्व मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए सबके सुख, शांति, समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण होने की कामना की है।
उन्होंने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, उदारता, दान और धर्म परायणता का यह पर्व जीवन में उत्साह और उमंग का संचार बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व सांस्कृतिक एकता और सद्भाव की मिठास दिलों में घोलता है। उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं और यह त्योहार देश के साम्प्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुदृढ़ करते हैं।
अपने बधाई संदेश मे बीजेपी नेत्री सुनीता अग्रहरी ने कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मकर संक्रांति का यह त्यौहार सभी बुराइयों को समाप्त कर लोगों के जीवन में प्रसन्नता लाएगा।

BJP नेत्री “सुनीता” ने जनपदवासियों को दी पावन पर्व “मकर संक्रांति” की बधाई

संतकबीरनगर- भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्षा, नगरपालिका खलीलाबाद सीट के लिए संभावित उम्मीदवार श्रीमती सुनीता अग्रहरी ने पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों समेत समस्त जनपदवासियों को मकर संक्रांति के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पावन पर्व मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए सबके सुख, शांति, समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण होने की कामना की है।

उन्होंने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, उदारता, दान और धर्म परायणता का यह पर्व जीवन में उत्साह और उमंग का संचार बढ़ाता है। सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व सांस्कृतिक एकता और सद्भाव की मिठास दिलों में घोलता है।
उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं और यह त्योहार देश के साम्प्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक ताने-बाने को सुदृढ़ करते हैं।

अपने बधाई संदेश मे बीजेपी नेत्री सुनीता अग्रहरी ने कहा कि यह त्यौहार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मकर संक्रांति का यह त्यौहार सभी बुराइयों को समाप्त कर लोगों के जीवन में प्रसन्नता लाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!