Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर -भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने जनपदवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।  मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

भाजपा जिलाध्यक्ष “जगदम्बा” ने सभी को दी मकर संक्रांति की बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!