Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
    संतकबीरनगर जिले की अग्रणी ग्राम पंचायतो की सूची मे गिने जाने वाले बघौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंटा कला के ग्राम प्रधान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एखलाक अहमद ने जनपदवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि आंटा कला गांव क्व ग्राम प्रधान एखलाक अहमद् की पहचान कौमी एकता के पैरोकार के रूप मे की जाती है जो सभी धर्मों के तीज त्योहारों मे बढ़चढ़कर शिरकत करते रहते हैं। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

कौमी एकता के पैरोकार “एखलाक” ने सभी को दी मकर संक्रांति पर्व की बधाई

Leave a Reply

error: Content is protected !!