Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- पंडित  दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत जनपदवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।  मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

DDU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व BJP जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल ने सभी को दी मकर संक्रांति की बधाई

संतकबीरनगर- पंडित  दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पाल ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत जनपदवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।  मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों की शुरुआत से भी जुड़ा है। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!