Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर - जिले के शहर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने नगरवासियों, जनपदवासियों समेत भाजपा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश मे देश के समस्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज भारत पूरे विश्व में एक स्वतंत्र तथा सशक्त जनतंत्र राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित है।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से समान अवसर देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग समाज व राष्ट्र की सेवा कर अपने दायित्व का निर्वाहन करें और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों एवं जीवन मूल्यों की जीवन्तता को बनाये रखें। इसके साथ ही संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी हमेशा याद रखें।उन्होंने कहा  कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण करवाने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सचेत भी करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि गणतंत्र दिवस पर संविधान में दिए मूल कर्तव्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने व एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रति सभी संकल्पबद्ध होंगे।

चेयरमैन “श्याम” ने सभी को दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

 

संतकबीरनगर – जिले के शहर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने नगरवासियों, जनपदवासियों समेत भाजपा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश मे देश के समस्त अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज भारत पूरे विश्व में एक स्वतंत्र तथा सशक्त जनतंत्र राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित है।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से समान अवसर देता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग समाज व राष्ट्र की सेवा कर अपने दायित्व का निर्वाहन करें और लोकतांत्रिक सिद्धान्तों एवं जीवन मूल्यों की जीवन्तता को बनाये रखें। इसके साथ ही संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी हमेशा याद रखें।उन्होंने कहा  कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण करवाने के साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सचेत भी करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि गणतंत्र दिवस पर संविधान में दिए मूल कर्तव्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने व एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रति सभी संकल्पबद्ध होंगे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!