Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं, पधाधिकारियों समेत समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश मे उन्होंने कहा कि विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए हम सभी हमेशा प्रतिबद्व रहे। उन्होंने कहा है कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान का इतिहास समेटे यह पर्व हमें अपने उन पूर्वजों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। इसकी लोकतांत्रिक अस्मिता को बनाये रखने के लिये एक सशक्त और जन-कल्याणकारी संविधान का निर्माण किया। उन्होंने सभी से अपील की है कि आज के दिन हम सब मिलकर इस बात का संकल्प करें कि हमारे पूर्वजों ने हम सबके लिये बहुत कुछ किया है, उसी प्रकार हम आने वाली पीढ़ियों के लिये भी कुछ ऐसा करें, जिसे इतिहास में याद रखा जा सके।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष “प्रवीण पांडेय” ने सभी को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

संतकबीरनगर – जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं, पधाधिकारियों समेत समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश मे उन्होंने कहा कि विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है। चुनौतियों से भरे इस समय में संविधान की भावना को बनाए रखने के लिए हम सभी हमेशा प्रतिबद्व रहे। उन्होंने कहा है कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान का इतिहास समेटे यह पर्व हमें अपने उन पूर्वजों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। इसकी लोकतांत्रिक अस्मिता को बनाये रखने के लिये एक सशक्त और जन-कल्याणकारी संविधान का निर्माण किया। उन्होंने सभी से अपील की है कि आज के दिन हम सब मिलकर इस बात का संकल्प करें कि हमारे पूर्वजों ने हम सबके लिये बहुत कुछ किया है, उसी प्रकार हम आने वाली पीढ़ियों के लिये भी कुछ ऐसा करें, जिसे इतिहास में याद रखा जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!