Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     कांटे/संतकबीरनगर-विकासखंड सेमरियावां क्षेत्र अंतर्गत चंगेरा मंगेरा ग्राम पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान ने यदुवंशी फर्नीचर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद गोविंद चौहान ने इस गणतंत्र दिवस पर शहीदों को नमन किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 74वां गणतंत्र दिवस पूरा देश बड़े धूमधाम से मना रहा है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपना 74वॉ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।क्योंकि भारत में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान सभा ने 1949 में इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू करके भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया था। हमारा देश इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र देश बन गया था।उन्होंने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है देश में सभी देशवासियों के लिए समान व्यवस्था और कानून स्थापित करना,हमारे देश में सभी धर्मों को,संप्रदायों को समान अधिकार और स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए 26 जनवरी एक गौरव पूर्ण दिन है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान ने झंड़े को सलामी लेते हुए कहा कि यह दिन बहुत ही खुशी और उल्लास का है। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकजुटता और आपसी प्रेमभाव से रहने की सलाह देती हैं।भारत में अनेकता में एकता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर नागरिक को पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त है।सभी को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित किया गया।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान, मनीष सिंह,मुकेश सिंह,अमित सिंह,मुलायम सिंह,आदर्श यादव,रतन यादव,मदन यादव,रवि उपाध्याय,संदीप उपाध्याय,शयम सुंदर यादव,विजय कुमार यादव,सत्यम कुमार,अमन गुप्ता,अनुराग वर्मा सहित अन्य लोग रहे उपस्थित।

संतकबीरनगर-यदुवंशी फर्नीचर पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

 

 

कांटे/संतकबीरनगर-विकासखंड सेमरियावां क्षेत्र अंतर्गत चंगेरा मंगेरा ग्राम पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान ने यदुवंशी फर्नीचर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद गोविंद चौहान ने इस गणतंत्र दिवस पर शहीदों को नमन किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 74वां गणतंत्र दिवस पूरा देश बड़े धूमधाम से मना रहा है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपना 74वॉ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।क्योंकि भारत में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान सभा ने 1949 में इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू करके भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया था। हमारा देश इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र देश बन गया था।उन्होंने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है देश में सभी देशवासियों के लिए समान व्यवस्था और कानून स्थापित करना,हमारे देश में सभी धर्मों को,संप्रदायों को समान अधिकार और स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए 26 जनवरी एक गौरव पूर्ण दिन है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान ने झंड़े को सलामी लेते हुए कहा कि यह दिन बहुत ही खुशी और उल्लास का है। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकजुटता और आपसी प्रेमभाव से रहने की सलाह देती हैं।भारत में अनेकता में एकता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर नागरिक को पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त है।सभी को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित किया गया।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविंद चौहान, मनीष सिंह,मुकेश सिंह,अमित सिंह,मुलायम सिंह,आदर्श यादव,रतन यादव,मदन यादव,रवि उपाध्याय,संदीप उपाध्याय,शयम सुंदर यादव,विजय कुमार यादव,सत्यम कुमार,अमन गुप्ता,अनुराग वर्मा सहित अन्य लोग रहे उपस्थित।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!