Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सन्तकबीरनगर।विकास खंड खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा उमिला में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर खलीलाबाद के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद यादव ने पहुंचकर लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा है कि संत रविदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर कर एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक कल्याण और उत्थान के लिए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संत रविदास की सीख समाज को हमेशा सही राह दिखाते रहेगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद कहा कि संत रविदास ने हमेशा मानवता के लिए और समाज को जोडऩे का काम किया है। सभी धर्मों के लोग उनके साथ रहे है। संतो की चर्चा उनकी जाति के कारण नहीं बल्कि उनके कर्मों के कारण होती है और उन्हें याद किया जाता है। संत रविदास ने राष्ट्र निर्माण के लिए त्याग व समर्पण की भावना के साथ काम किया है। हम सबको उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है।*

संत रविदास ने हमेशा मानवता के लिए व समाज को जोडऩे का किया काम-नित्यानंद

 

सन्तकबीरनगर।विकास खंड खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा उमिला में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर खलीलाबाद के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद यादव ने पहुंचकर लोगों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा है कि संत रविदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। उन्होंने सामाजिक बुराईयों को दूर कर एकता और भाईचारा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सामाजिक कल्याण और उत्थान के लिए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। संत रविदास की सीख समाज को हमेशा सही राह दिखाते रहेगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद कहा कि संत रविदास ने हमेशा मानवता के लिए और समाज को जोडऩे का काम किया है। सभी धर्मों के लोग उनके साथ रहे है। संतो की चर्चा उनकी जाति के कारण नहीं बल्कि उनके कर्मों के कारण होती है और उन्हें याद किया जाता है। संत रविदास ने राष्ट्र निर्माण के लिए त्याग व समर्पण की भावना के साथ काम किया है। हम सबको उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है।*

Leave a Reply

error: Content is protected !!