Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-नगर पंचायत सभागार मेंहदावल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन   संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार मेहदवाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन तहसीलदार शेख आलमगीर द्वारा किया गया। अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने बताया की स्त्री पुरुष समानता किसी समाज की वह स्थिति है जिसमें संसाधनों एवं अवसरों की उपलब्धता की दृष्टि से स्त्री और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सभी स्त्री हो या पुरुष, सभी को आर्थिक भागीदारी एवं निर्णय-प्रक्रिया में समान रूप से देखा जाता है। परंपरागत रूप से समाज में महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया में हर जगह प्रचलित है। वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक- 2020 में भारत 153 देशों में 112वें स्थान पर रहा। हमें अपनी सोच को विकसित करनी होगी ताकि समाज में लैंगिक समानता आ सके। इस अवसर पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय, अख्तर, सुधीर जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-नगर पंचायत सभागार मेंहदावल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

संतकबीरनगर-नगर पंचायत सभागार मेंहदावल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

 

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार मेहदवाल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन तहसीलदार शेख आलमगीर द्वारा किया गया। अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने बताया की स्त्री पुरुष समानता किसी समाज की वह स्थिति है जिसमें संसाधनों एवं अवसरों की उपलब्धता की दृष्टि से स्त्री और पुरुष में कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सभी स्त्री हो या पुरुष, सभी को आर्थिक भागीदारी एवं निर्णय-प्रक्रिया में समान रूप से देखा जाता है। परंपरागत रूप से समाज में महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया में हर जगह प्रचलित है। वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक- 2020 में भारत 153 देशों में 112वें स्थान पर रहा। हमें अपनी सोच को विकसित करनी होगी ताकि समाज में लैंगिक समानता आ सके। इस अवसर पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय, अख्तर, सुधीर जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!