Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-न्यायालय का अवकाश कैलेंडर जारी   संतकबीरनगर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालय हेतु प्रचारित वार्षिक अवकाश कैलेण्डर-2023 की टिप्पणी में उल्लिखित निर्देशों के अनुक्रम में, जनपद न्यायाधीश ने सिविल बार एसोसिएशन एवं जनपद बार एसोसिएशन द्वारा दी गयी सहमति के आधार पर तथा जिलाधिकारी द्वारा जारी वर्ष 2023 की अवकाश सूची को संज्ञान में रखते हुए पांच तिथियों को जनपद न्यायालय में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आगामी 09 एवं 10 मार्च 2023 को होली, आगामी 21 अप्रैल 2023 को जमात-उल-विदा, आगामी 31 अगस्त 2023 को रक्षा बन्धन तथा आगामी 23 अक्टूबर 2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। वार्षिक अवकाश कैलेण्डर 2023 में दीपावली अवकाश आगामी 12, नवम्बर, 2023 दिन रविवार को घोषित है। कैलेण्डर की टिप्पणी के प्रस्तर- 7 के अन्तर्गत आगामी 12, नवम्बर, 2023 के स्थान पर आगामी 15, नवम्बर, 2023, भैया दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। उच्च न्यायालय के वार्षिक कैलेण्डर के प्रस्तर-10 में यह उल्लेख किया गया है कि यीश कैलेण्डर वर्ष 2023 के किसी एक चतुर्थ शनिवार को न्यायालयों को कार्य हेतु खोलने की घोषणा करेंगे उच्च न्यायालय के उक्त निर्देश के अनुपालन में माह-नवम्बर 2023 (आगामी 25, नवम्बर, 2023) के चतुर्थ शनिवार को इस न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य यथावत किये जायेंगे।

संतकबीरनगर-न्यायालय का अवकाश कैलेंडर जारी

संतकबीरनगर-न्यायालय का अवकाश कैलेंडर जारी

 

संतकबीरनगर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालय हेतु प्रचारित वार्षिक अवकाश कैलेण्डर-2023 की टिप्पणी में उल्लिखित निर्देशों के अनुक्रम में, जनपद न्यायाधीश ने सिविल बार एसोसिएशन एवं जनपद बार एसोसिएशन द्वारा दी गयी सहमति के आधार पर तथा जिलाधिकारी द्वारा जारी वर्ष 2023 की अवकाश सूची को संज्ञान में रखते हुए पांच तिथियों को जनपद न्यायालय में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आगामी 09 एवं 10 मार्च 2023 को होली, आगामी 21 अप्रैल 2023 को जमात-उल-विदा, आगामी 31 अगस्त 2023 को रक्षा बन्धन तथा आगामी 23 अक्टूबर 2023 को अवकाश घोषित किया जाता है। वार्षिक अवकाश कैलेण्डर 2023 में दीपावली अवकाश आगामी 12, नवम्बर, 2023 दिन रविवार को घोषित है। कैलेण्डर की टिप्पणी के प्रस्तर- 7 के अन्तर्गत आगामी 12, नवम्बर, 2023 के स्थान पर आगामी 15, नवम्बर, 2023, भैया दूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। उच्च न्यायालय के वार्षिक कैलेण्डर के प्रस्तर-10 में यह उल्लेख किया गया है कि यीश कैलेण्डर वर्ष 2023 के किसी एक चतुर्थ शनिवार को न्यायालयों को कार्य हेतु खोलने की घोषणा करेंगे उच्च न्यायालय के उक्त निर्देश के अनुपालन में माह-नवम्बर 2023 (आगामी 25, नवम्बर, 2023) के चतुर्थ शनिवार को इस न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य यथावत किये जायेंगे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!