Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-मेंहदावल विधायक के आवास पर धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व   मेंहदावल-विधायक मेंहदावल के आवास में होली का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल के साथ जमकर होली खेली गई और लोगों भाई चारे के साथ रहने के लिए सुझाव दिए। शुक्रवार को मेंहदावल के क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने आवास करमा कला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। शुक्रवार को विधानसभा के सैकड़ों जनता विधायक के साथ होली खेलने के लिए उनके आवास पहुँची। विधायक के आवास पर भी भाजपा पदाधिकारियों ने रंग गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। विधानसभा क्षेत्र की कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आवास पर होली पर्व के मौके पर सवेरे पहुंचकर शुभकामनाएं दी और रंग गुलाल के साथ होली खेली गई। क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज दस मार्च को आपने मुझे प्रदेश के सबसे बड़े पंचायत में पहुँचने का मौका दिया था। इसके लिए हम आप सभी का बहुत आभारी हूं। में लगातार आप सभी के क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हमने तीन बार विधानसभा मंक क्षेत्र की समस्या को उठाया। और आगे उठाता भी रहूंगा। एक वर्ष के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ गई है। जल्द ही मेंहदावल से सभी सड़कों पर रोडवेज की बसें चलने लगेंगी इसके लिए भी मैंने संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। वही मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोती लाल जायसवाल ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम लोगो को विकास पुरुष विधायक मिला है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी राजेश सिंह, शक्ति मणि, रणवीर पांडेय, अखिलेश, सुनील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रामप्रकाश, सर्वेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

संतकबीरनगर-मेंहदावल विधायक के आवास पर धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व 

संतकबीरनगर-मेंहदावल विधायक के आवास पर धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

 

मेंहदावल-विधायक मेंहदावल के आवास में होली का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल के साथ जमकर होली खेली गई और लोगों भाई चारे के साथ रहने के लिए सुझाव दिए। शुक्रवार को मेंहदावल के क्षेत्रीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने अपने आवास करमा कला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। शुक्रवार को विधानसभा के सैकड़ों जनता विधायक के साथ होली खेलने के लिए उनके आवास पहुँची। विधायक के आवास पर भी भाजपा पदाधिकारियों ने रंग गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। विधानसभा क्षेत्र की कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आवास पर होली पर्व के मौके पर सवेरे पहुंचकर शुभकामनाएं दी और रंग गुलाल के साथ होली खेली गई। क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज दस मार्च को आपने मुझे प्रदेश के सबसे बड़े पंचायत में पहुँचने का मौका दिया था। इसके लिए हम आप सभी का बहुत आभारी हूं। में लगातार आप सभी के क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हमने तीन बार विधानसभा मंक क्षेत्र की समस्या को उठाया। और आगे उठाता भी रहूंगा। एक वर्ष के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ गई है। जल्द ही मेंहदावल से सभी सड़कों पर रोडवेज की बसें चलने लगेंगी इसके लिए भी मैंने संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। वही मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोती लाल जायसवाल ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम लोगो को विकास पुरुष विधायक मिला है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी राजेश सिंह, शक्ति मणि, रणवीर पांडेय, अखिलेश, सुनील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, रामप्रकाश, सर्वेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!