संतकबीरनगर-जिला ईंट निर्माता समिति की हुई बैठक

संतकबीरनगर। जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष रवि उदय पाल ने बुधवार को ईट निर्माताओ के साथ एक बैठक की। बैठक में ईट निर्माताओं की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष रवि उदय पाल ने कहा कि ईट निर्माता समय से सरकारी कार्यो को पूर्ण करें। जिससे कोई समस्या न उत्पन्न हो। शेखर ढाबा पर जिला ईट निर्माता समिति की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ भट्ठा मालिक सुभाष जैन ने किया तथा संचालन भट्ठा संघ अध्यक्ष रवि उदय पाल ने किया। श्री पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी भट्ठा मालिक अपनी जी0एस0टी0 समयानुसार जमा करते रहे। श्री पाल ने आगे कहा कि यदि जी0एस0टी0 आप लोग ठीक से नही जमा करेगे तो विभाग आप के भट्ठे का सर्वे कर सकती है। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष फैसल खान, सुधीर जैन, अनूप जैन, सुनील सावलानी, बुद्विराम यादव, बृजेश यादव, शैलेन्द्र चौधरी, अनिल दीपू यादव, बृजेश यादव, शैलेन्द्र चौधरी, अनिल कृपलानी, राजेश चौधरी, शमशाद खान, गुलाम हुसैन, इनामुल हसन, मनोज तिवारी, कौशल चौधरी, मृत्युजंय सिंह सहित जिला ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।