Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया के मंडल संयोजक की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर हुई, जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे। बूथ सशक्तिकरण अभियान में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के कामों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ0 समीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जीतना है। इसके लिए पार्टी ने जो काम किया है। उसे पूरी मेहनत से पूरा करें ताकि 2024 में पुन नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। भाजपा सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाये। सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अखिलेश जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रत्येक शक्ति केंद्र बूथ पर एक प्रमुख बनाना है। हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। संगठनात्मक ग्रुप में केवल बूथ समिति उसके ऊपर के दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। आईटी विभाग के संयोजक रमेश चौरसिया ने बूथ सशक्तीकरण अभियान मे आईटी के कार्यकर्ताओ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक उपस्थित में उपाध्यक्ष अमर राय ज्ञानेंद्र मिश्र, किरण प्रजापति, सुनीता अग्रहरि, प्रदीप कुमार, मंयक पांडेय, राजू भारती, रूद्र नाथ मिश्र, राहुल पाडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, शत्रुघ्न शनि आदि लोग रहे।

बीजेपी IT सेल और सोशल मीडिया के संयोजकों की हुई बैठक

 

संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया के मंडल संयोजक की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर हुई, जिसमें पार्टी द्वारा चलाए जा रहे। बूथ सशक्तिकरण अभियान में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के कामों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ0 समीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह लोकसभा चुनाव पूरी तरह से सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही जीतना है। इसके लिए पार्टी ने जो काम किया है। उसे पूरी मेहनत से पूरा करें ताकि 2024 में पुन नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। भाजपा सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाये। सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अखिलेश जायसवाल ने कहा कि सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रत्येक शक्ति केंद्र बूथ पर एक प्रमुख बनाना है। हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है। संगठनात्मक ग्रुप में केवल बूथ समिति उसके ऊपर के दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। आईटी विभाग के संयोजक रमेश चौरसिया ने बूथ सशक्तीकरण अभियान मे आईटी के कार्यकर्ताओ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक उपस्थित में उपाध्यक्ष अमर राय ज्ञानेंद्र मिश्र, किरण प्रजापति, सुनीता अग्रहरि, प्रदीप कुमार, मंयक पांडेय, राजू भारती, रूद्र नाथ मिश्र, राहुल पाडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, शत्रुघ्न शनि आदि लोग रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!