Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संतकबीरनगर - "आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने अभिभावक अपने राजनैतिक गुरु श्री डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी जी की ही देन है। अपने परिवार का एक अभिन्न हिस्सा मानते हुए उन्होंने मुझे जो प्रेम आशीर्वाद दिया है उसका आजीवन ऋणी रहूंगा, आज हमारे ऐसे अभिभावक बड़े भाई और गुरु का जन्मदिन है। यह महीना पवित्र सावन माह का है, ऐसे में मैं देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना करूंगा कि मेरे आदर्श मेरे बड़े भाई, मेरे राजनैतिक गुरु श्री डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी जी को भगवान हमेशा स्वस्थ रखे, हमेशा सुखी रखे और उन्हें दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
उक्त बातें सत्यमेव टाइम्स से बातचीत करते हुए जिले के प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कही। ये बातें उन्होंने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी जी के जन्मदिन अवसर पर कही। श्री यादव ने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय को अपना आदर्श, अपना बड़ा भाई, अभिभावक और अपना राजनैतिक गुरु बताते हुए उन्हे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मैं जिस पोजिशन पर हूं उस पोजिशन पर पहुंचाने का श्रेय विशाल हृदय के धनी हमारे बड़े भाई श्री उदय भैया जी को ही जाता है जिन्होंने पहले मुझे जिला पंचायत सदस्य बनाया फिर जिले की पहली कुर्सी पर बिठाया। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भगवान भोलेनाथ से करता हूं।

जि.पं. अध्यक्ष “बलिराम” ने अपने राजनैतिक गुरु “डॉ उदय” को दी जन्मदिन की बधाई

संतकबीरनगर “आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने अभिभावक अपने राजनैतिक गुरु श्री डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी जी की ही देन है। अपने परिवार का एक अभिन्न हिस्सा मानते हुए उन्होंने मुझे जो प्रेम आशीर्वाद दिया है उसका आजीवन ऋणी रहूंगा, आज हमारे ऐसे अभिभावक बड़े भाई और गुरु का जन्मदिन है। यह महीना पवित्र सावन माह का है, ऐसे में मैं देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना करूंगा कि मेरे आदर्श मेरे बड़े भाई, मेरे राजनैतिक गुरु श्री डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी जी को भगवान हमेशा स्वस्थ रखे, हमेशा सुखी रखे और उन्हें दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
उक्त बातें सत्यमेव टाइम्स से बातचीत करते हुए जिले के प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कही। ये बातें उन्होंने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी जी के जन्मदिन अवसर पर कही। श्री यादव ने सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय को अपना आदर्श, अपना बड़ा भाई, अभिभावक और अपना राजनैतिक गुरु बताते हुए उन्हे जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज मैं जिस पोजिशन पर हूं उस पोजिशन पर पहुंचाने का श्रेय विशाल हृदय के धनी हमारे बड़े भाई श्री उदय भैया जी को ही जाता है जिन्होंने पहले मुझे जिला पंचायत सदस्य बनाया फिर जिले की पहली कुर्सी पर बिठाया। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना भगवान भोलेनाथ से करता हूं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!