एंटी रोमियो अभियान में तीन हिरासत में।
संतकबीरनगर
मेहदावल। मेहदावल थाना क्षेत्र में लगातार शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने में महिला पुलिसकर्मी तन्मयता के साथ जुटी हुई है। एक तरफ महिलाओं को अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक कर रही हैं तो दूसरी तरफ क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान भी कडाई के साथ चलि रही हैं। शुक्रवार को 26 एंटी रोमियो की जामा तलाशी के साथ पूछताछ की गई तीन लोगों को पकड़ा गया। स्थानी लोगों की उपस्थिति में तीन एंटी रोमियो ने माफी नाम लिखकर दिया तब उन्हें छोड़ गया।
मेहदावल थाना क्षेत्र के सढहरी, सोनौरा, जमुवरिया खुर्द डंडियां चौराहा समेत कई स्थानों पर शुक्रवार को महिला पुलिस कर्मियों ने एस आई गौरी शुक्ला के नेतृत्व में शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को कर्तव्य व अधिकार की जानकारी देने के साथ ही डायल 112 1090 181 1076 सहित साइबर अपराध की जानकारी महिलाओं के साथ साझा करते हुए लोगों को अपराध रोकने के लिए जागरूक किया। वही एंटी रोमियो अभियान भी चलाया जिसमें 26 लोगों को पड़कर पूछताछ करने के साथ ही अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा न होने की सख्त हिदायत दी। वही तीन लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया हिरासत में आते ही उक्त तीन लोग छोड़ने के लिए महिला पुलिसकर्मियों का मनुहार करने लगे, जिस पर माफी नाम लिखने के बाद उक्त तीनों एंटी रोमियो को थाने से रिहा किया गया। एस आई गौरी शुक्ला ने कहा कि मेहदावल थाना क्षेत्र में शक्ति दीदी अभियान के तहत लगातार महिलाओं को जहां जागरूक किया जा रहा है वहीं सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ लगाने वाले युवकों के विरुद्ध भी एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 26 लोगों को पकड़ा गया जिसमें तीन एंटी रोमियो को माफी नाम लिखने के बाद रिहा किया गया। शेष लोगों को कल निर्देश देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से खड़ा न होने की हिदायत दी गई।