Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     रिपोर्ट: कुलदीप मिश्र संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता 62 लोकसभा संतकबीरनगर से प्रबल दावेदार पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री चौबे ने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान, गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें।

कद्दावर सपा नेता, Ex MLA जय चौबे ने दी 62 लोकसभावासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

 

 

रिपोर्ट: कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता 62 लोकसभा संतकबीरनगर से प्रबल दावेदार पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण जय चौबे ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना का यह पर्व प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री चौबे ने सबके जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा है कि शक्ति उपासना के इस पर्व में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, श्रद्धालु व्रत रखते हैं और कन्या पूजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। नवरात्रि आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान, गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!