संतकबीरनगर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक क्षेत्र सेमरियावा़ के TEMA चौराहे पर स्थित समाजसेवी तथा निषाद पार्टी नेताअब्दुल अजीम के कार्यालय पर पहुंचे स्थानीय बीजेपी सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके जल्द समाधान का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। आपको बता दें कि तप्पा उजियार क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों के बलबूते अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले युवा समाजसेवी तथा निषाद पार्टी नेता अब्दुल अजीम किसी परिचय के मोहताज नहीं, खुद की कार्यशैली और जनता के सुख दुख में सदैव समर्पित रहने वाले अब्दुल अजीम स्थानीय सांसद के बेहद करीबियों में गिने जाते है। जिनके बुलावे पर हर आवश्यक कार्य छोड़ सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद आज TEMA स्थित समाजसेवी तथा पार्टी नेता अब्दुल अजीम के कार्यालय पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने अब्दुल करीम के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके जल्द निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता को जब भी जरूरत हो तब भी वो हमारे प्रिय भाई अब्दुल अजीम के साथ हमारे आवास/कार्यालय आ सकते है, किसी को निराशा नही होगी। जो भी समस्या होगी उसका पूर्णत: समाधान होगा। सांसद ने कहा कि बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ और सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है, हिंदू हो या मुस्लिम हो या अन्य धर्म जाति मजहब के लोग हो सबके उन्नति और प्रगति के लिए सरकार संकल्पित है। सांसद के TEMA आगमन पर धन्यवाद देते हुए समाजसेवी तथा पार्टी नेता अब्दुल अजीम ने कहा कि जिले में अबतक कई आए कई गए पर आदरणीय सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद जैसा कोई जनप्रतिनिधि आजतक नहीं मिला,ऐसा हुनरमंद, योग्य और जनता की डांट सहने वाला सांसद जीवन में जनता को पहली बार मिला। समाजसेवी अब्दुल अजीम ने कहा अल्लाह ताला से दुआ करते हुए कहा कि इस बार यानी 2024 के इलेक्शन में बड़े भाई इंजीनियर प्रवीण निषाद दुबारा सांसद बने इसके लिए हम सभी खूब मेहनत करेंगे।
