Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
UP के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पूर्व शासन से मिले निर्देशों के बाद संत भूमि संतकबीरनगर जिले के सभी 09 ब्लॉक क्षेत्रों में स्थित मंदिर और शिवालय भजन कीर्तन के साथ जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठे
 
भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरो/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जहां भजन कीर्तन और रामायण पाठ हो रहे हैं वहीं रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी जा रही है। जिले के 09 ब्लाकों के 26 मंदिरों में 2000 से अधिक लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया। पूरे मामले पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि 22 जनवरी के पूर्व जहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं शासन के निर्देश पर जिले के सभी 09 विकास खण्डो के कुल 26 मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था भी करायी जायेगी।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया हैं। जिलाधिकारी ने अपने आदेश के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा है कि सौपे गये दायित्यों का निर्वहन कराना सुनिश्चित करें।

राम मय हुआ संत भूमि : भजन कीर्तन से गूंजे मंदिर और शिवालय

Leave a Reply

error: Content is protected !!