
संतकबीरनगर –कुश्ती महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिले के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जयप्रकाश शर्मा ने सभी को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई दी है। पावन पर्व मकर संक्रान्ति के अवसर अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। श्री शर्मा ने कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। जनपदवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश में समाजसेवी डॉ जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लाये, लोग इस पर्व को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द के साथ मनायें।